Ticker

6/recent/ticker-posts

क्रास कंट्री दौड़ में शाकिब ने मारी बाजी बड़गावां में आयोजित हुआ क्रास कंट्री दौड़

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

शहाबगंज ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के बड़गावां गांव में 2 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलफ़ाम अहमद उर्फ मिक्कू द्वारा की गयी।जिसमें युवाओं ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।क्रास कंट्री दौड़ को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह,खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह,विधायक प्रतिनिधि अश्विनी दुबे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस शानदार रेस में दर्जनों युवाओं ने अपना दमखम दिखाया।जिसमें शाकिब ने प्रथम स्थान हाशिल किया,दूसरे स्थान पर रिजवान अहमद उर्फ राजन तो सारिक अहमद ने तीसरा स्थान हाशिल किया।युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित क्रास कंट्री दौड़ को देखने के लिए काफ़ी से संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे तथा ग्रामीण इस तरह के आयोजन के लिए ग्राम प्रधान की प्रशंसा कर रहे थे।इस युवाओं को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पैदा होने वाली प्रतिस्पर्धा की भावना युवाओं को जीवन मे निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति में अहम रोल अदा करती है।खण्ड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल युवाओं की पीठ थपथपाई और कहा कि युवाओं को हार जीत की चिंता किए बगैर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।विधायक प्रतिनिधि अश्विनी दुबे ने  कहा कि हमारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार की हरसंभव कोशिश है कि युवाओं तथा छात्रों का मनोबल बढाया जाये ताकि उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को साईकल व नकद पुरस्कार व मेडल अतिथियों द्वारा प्रदान की गई वहीं दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सांत्वना पुरस्कार दी गई।इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रतीश कुमार, थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय,एस आई जेपी यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू,प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद मिश्र,इबरार अहमद, रेहान,आकिब,सूहेल,जाबेद, इरफान,सेराज,संजय कुमार,इरफ़ान, बीरू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments