लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता)
इलिया-क्षेत्र के बेन स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुलाब मौर्या ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव कराना भी एक शिक्षा है क्योंकि वार्षिकोत्सव से बच्चों को एक नई जानकारी मिलती है और इससे बच्चों को एक नई सीख भी मिलती है इसलिए प्रत्येक विद्यालय में हर वर्ष वार्षिकोत्सव कराना बहुत ही जरूरी है वही कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीत ,नाटक, तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें की कल आज आने वाला कल, आग और चीख, गर्भ की पुकार, ये कैसा धर्म ,देवी गीत, अछूत की क्रांति ज्योति आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड व स्मृति चिन्ह देकर के मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक क्रांति मौर्य प्रबंधक पारसनाथ मौर्य प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार सिंह रविकांत शर्मा ,सेवानंद यादव, आनंद जायसवाल, संतोष कुमार, श्यामलाल मौर्य, डा०बुद्ध प्रताप मौर्य, नन्दलाल मौर्य, ज्योति प्रकाश, शहनवाज़ खान, राजेंद्र प्रसाद, संजय विश्वकर्मा, सहित तमाम विद्यालय के अध्यापक अध्यापक छात्र छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राम अवतार. सिंह व निर्देशन दयाशंकर सिंह दिवाना ने किया



0 Comments