सैदूपुर । क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। जो कि दो प्रत्याशियों के लिए वोट डाले जा रहे थे। राजकुमार उर्फ जुगनू ,व मनीष चौहान उर्फ गोलू, का आमने-सामने मुकाबला था। ग्राम सभा में कुल 1306 मतो में 1006 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो शाम पांच बजे तक मतदान खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने मतपेटियो को सील किया।
सुल्तानपुर के प्रधान संतु प्रसाद की 23 अक्टूबर 2019 को मृत्यु हो जाने के बाद प्रधान का पद खाली हो गया था जिसके लिए मतदान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह रहा। सुबह से मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की कतारें लगीं रही। दोपहर 12 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान हुआ था। दोपहर तक मतदान में काफी तेजी देखी गई। वहीं शाम 4 बजे तक दोनों बूथ खाली हो चुके थे। एडिशनल एसपी वीरेंद्र कुमार ने दोनों बूथों का निरीक्षण किया। शाम पांच बजे तक कुल 77 फीसदी मतदान हुआ। मत पत्र के माध्यम से हुए उपचुनाव में वोट डालने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान पेटियों को सील कर ब्लाक मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया। पांच फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। और यहीं परिणाम घोषित करने के बाद विजयी प्रधान को प्रमाणपत्र दिया जाएंगा। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग एसडीएम अजय मिश्रा, सीओ नीरज सिंह पटेल, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्ला, राणा प्रताप यादव, मुनिराम, गौरी,सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।



0 Comments