लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

चंदौली। उड़ीसा के 64वीं बटालियन में तैनात सीआरपीएफ जवान त्रिभुवन राम खरवार का शव को शुक्रवार को उनके घर धीना थाना के सिसौड़ा गांव पहुंचा। जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जवान की मौत से गांव के लोग भी गमगीन नजर आएं।
बता दें कि बुधवार को परेड के दौरान चक्कर आने से जवान परेड ग्राउंड में ही गिर गए। साथी जवानों ने तत्काल उनको चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को जिगिना गांव स्थित गंगा तट पर जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में 148वीं बटालियन सीआरपीएफ साहूपुरी के डिप्टी कमांडेंट सुरेंद्र सिंह देव व उपनिरीक्षक अनिल सिंह के साथ जवानों ने श्रद्धांजलि दी। शवयात्रा में ग्रामीणों का तांता लगा रहा। हर किसी की आंखें नम रहीं। जवान की मौत से परिजन आहत रहे।