लोकपति सिंह ( जिला सवांददाता)

चंदौली- शहीद अवधेश यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर डीएम व एसपी ने दिया श्रद्धांजलि, शहीद अवधेश यादव की मूर्ति व 40 लाख रुपए की लागत से बनेगी सड़क पुलवामा हमले में शहीद हुए बहादुरपुर गांव के निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद अवधेश यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के माता-पिता को साल भेंट करते हुए नमन किया। साथ ही कहा जिला प्रशासन व पुलिस आपके साथ खड़ा है, और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। पुलवामा हमला देश के लिए दुखद था और शहीद अवधेश को कभी नहीं भूला जा सकता और पूरा जनपद उन पर गर्व करता है। नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शहीद अवधेश  यादव की मूर्ति सांख्यिकी विभाग द्वारा बनाई जा रही है यह कार्य तेजी से हो रहा है। वही 40 लाख रुपए की लागत से शहीद परिवार के घर तक सड़क मार्ग बनने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कहा कि शहीद अवधेश यादव पर हम सभी को गर्व है। इसके साथ 148 वी बटालियन साहूपुरी ,राजीव चौधरी व सोनहुल के कमांडेंट,पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, चकिया विधायक शारदा प्रसाद सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।