Ticker

6/recent/ticker-posts

चंदौली में इस टीम के द्वारा बांटा जा रहा मास्क और सेनिटाइजर व वितरित की जा रही इस रोग की दवा

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
जिला अधिकारी चन्दौली श्री नवनीत सिंह चहल को ज़िला पार्यवेक्षक पेप प्लस प्लस  विवेक सिंह द्वारा पेप प्लस प्लस टीम की ओर से एकत्र किया गया मास्क और सैनिटाइजर दिया गया ।जिले मे पेप प्लस प्लस की टीम कुष्ठ रोगियो की सेवा के साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता और सामाजिक दूरी का संदेश भी पहुचा रही है लोगो से मिलकर जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा जारी निर्देशो को पालन  करने की अपील भी कर रही है। इसके अलावा जिले भर में  कुष्ठ के मरीजो को घर घर जा कर दवा का वितरण भी किया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि चन्दौली जिले का चयन पेप प्लस प्लस परियोजना के लिए हुवा है। ये परियोजना विश्व के तीन देशों के छः (6) जिलों में चल रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ के प्रसार को रोकना है। ज़िला पर्यवेक्षक विवेक सिंह ने अनुसार समर्थवान लोगों का इस महामारी के समय आगे आ कर जितना हो सके दुसरो का मदद करना चाहिए । पेप प्लस प्लस की टीम भी जितना सम्भव हो सके गा लोगों की मदद करती रहे गी।

Post a Comment

0 Comments