सत्येन्द्र कुमार (संवाददाता)
चकिया/चन्दौली| चकिया के तिलौरी में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा में जिन खाताधारकों के खाता है उनको केवाईसी अपडेट करने को लेकर परेशान किया जा रहा है और बार -बार दौड़ाया जा रहा है उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।जिसके कारण खाताधारकों को अपना मेहनत का पैसा भी नहीं प्राप्त हो रहा है, घर के सारे कामकाज छोड़कर सुबह ही महिलाएं धूप में कतार लगाकर खड़ी हो जाती हैं, और जब उनका नंबर आता है तब बैंक कर्मचारियों द्वारा दुत्कार कर उन्हें भगा दिया जाता है।
"आरोप है कि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के ग्राहक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लाइन लगाकर घण्टों अपनी बारी का इंतजार कर रहें हैं और जब घण्टों इतंजार के बाद कैश काउंटर पर पहुंच रहें हैं तो पटल सहायक द्वारा केवाईसी अपडेट न होने व खाता बन्द होना बताकर वापस कर दिया जा रहा है।ग्राहकों द्वारा जब अपना केवाईसी फॉर्म भरकर जमा कर दिया जा रहा है तब भी केवाईसी अपडेट नहीं किया जा रहा है और कई दिनों तक परेशान किया जा रहा है और बेवजह दौड़ाया जा रहा है।ग्राहकों द्वारा इसकी शिकायत कई बार करने के बावजूद भी समस्याओं का निस्तारण नही हो पा रहा है।"

0 Comments