Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया में रोडवेज बस स्टैंड अपनी दुर्दशा पर आसूं बहा रहा हैं न तो परिवहन विभाग और न तो जनप्रतिनिधि का जा रहा ध्यान: अजय राय

डग्गामार रोडवेज बस को हटाने व बस स्टैंड को ठीक करने को लेकर चकिया में उठेगी आवाज

चकिया / सरकार  कहती है कि  यात्रियों को  सुगम यात्रा बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हुए सड़क निर्माण तथा सडकों पर  बसो को संचालित किया जायेगा जिससे यात्रियों  को सुरक्षा हो तथा  कम किराए की दर पर सुगम यात्रा भी  उपलब्ध हो सके लेकिन चन्दौली जनपद जो की अतीपिछडे जनपद मे आता है आज भी यात्रिगणो को  जान जोखिम मे डालकर डग्गामार वाहन से यात्रा करने को मजबुर है तथा  चकिया   के  पर्वतीय क्षेत्र मे ग्रामीण अंचल में आज भी यात्रीयो प्राईवेट साधनों का सहारा लेना पड़ता है  तथा लगभग 15 वर्षों से  चकिया रोडबेज बस स्टैड  छतिग्रस्त हो गया है तथा  रोडबेज बस स्टैड मे  जहां मवेशियों का अड्डा बन जाने के साथ ही गंदगी का अंबार लग गया है वही यात्रियों को वाराणसी समेत प्रमुख जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी  परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।
दरअसल पुरा मामला चन्दौली जनपद के चकिया का है जहां यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चकिया रोडबेज बस स्टैड का निर्माण कराया गया था जिससे यात्रियो के द्वारा  चकिया से  मिर्जापुर सोनभद्र समेत बिहार के लोगो का बराबर आना जाना लगा रहता है लेकिन  लगभग 15 वर्षो से  चकिया रोडबेज बस स्टैड बदहाली के कगार पर आ गया है तथा यात्रियों को वाराणसी  समेत बाहर जाने के लिए प्राइवेट साधनो का सहारा लेना पड़ता है वही इस बाबत अलग अलग जनप्रतिनिधियों ने रोडबेज बस स्टैड के मरम्मत की  मांग को उठाया है जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध हो सके तथा रोडवेज बसो का संचालन सुनिश्चित हो सके।

स्वराज अभियान के नेता अजय राय ने बताया की चकिया के रोडवेज का दुर्दशा और सही समय पर चलाने व डग्गामार रोडवेज की जगह बेहतर रोडवेज चलाने के बाबत धरना, अधिकरियों को ज्ञापन, मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया गया लेकिन अभी तक सरकार और जनप्रतिनिधि के तरफ से रोडबेज बस स्टैड के मरम्मत की पहल नहीं हुयी है पुनः इस सवाल को उठायेंगे जिससे चकिया के लोगो को सुगम यात्रा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments