चकिया/चंदौली। क्षेत्र के सिकन्दरपुर में नौजवान रज़ा कमेटी के तत्वावधान में हज़रत बाबा कोट शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कोतवाली पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद छोटे लाल खरवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश गुप्ता ने बाबा कोट शाह के मजार निर्माण हेतु एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
सांसद छोटे लाल खरवार ने भी मजार के विकास के लिए दस लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया।
उर्स में मशहूर कव्वाल इंतजार साबरी (बिजनौर) और गुलाम हबीब (अलीगढ़) ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिससे माहौल सूफियाना रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष इरफान पठान, उपाध्यक्ष सिब्बल पठान, कोषाध्यक्ष सलाम खान, महामंत्री अभय सिंह मौर्य, डॉ. इरफान, सूचना मंत्री लल्लू सलमानी, उप-कोषाध्यक्ष सरफराज, सचिव मोहम्मद यूसुफ, इंतजार खान, खुर्शीद आलम, सलीम खान, सेराज खान, मनोज यादव, शाहनवाज शेख, दिलावर खान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।





0 Comments