लोकपति सिंह( जिला संवाददाता)

इलिया ।बरहुआ गांव के तालाब मे बरसात के समय में एक लाख से ज्यादा कीमत की मछली डाली गई थी जो कि शरारती तत्वों ने सोमवार को  जहर डाल दिया। इससे तकरीबन एक लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं।  पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बरहुआ गांव  स्थित तालाब को  ग्राम प्रधान प्रभावती देवी ने  विनोद दुबे, केसरीनन्दन, रामनारायण,  जयप्रकाश भारती , को मछली पालने हेतु दिया था । वह उसमें मछली पाले हुए थे। सुबह उसे खबर मिली कि तालाब में किसी ने जहर डाल दिया है। जिससे मछलियां मरकर उतरा रही हैं। पीड़ितो के अनुसार  लगभग एक लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गई हैं। पीड़ितो ने थाने जाकर लिखित तहरीर दी है तथा कार्रवाई की भी मांग की