Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ आयोजन



 लोकपति  सिंह( जिला संवाददाता)

इलिया । कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कटवामाफी स्वास्थ्य केन्द्र पर  रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जहां लगभग  300 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा का वितरण किया गया। इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया ।जिसमे 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा निशुल्क दवाइयां बांटी गई। कार्यक्रम में बीस गोल्डन कार्ड बनाया गया। डॉ रजनीश पटेल ने संचार रोग से फैलने वाली बीमारियों से बचाव एवं उपाय के बारे में बताया । स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड का वितरण का भी किया गया। चिकित्सक  गंगाराम  ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी डा० संदीप कुमार के देखरेख में आयोजन हुआ जहां 200 मरीजों का स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरण किया गया।इस दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाये गये।स्टाल पर ग्रामीणों की भीड़ रही।डा० ज्योतिर्जय ने कहां कि आयुर्वेद की दवा में सभी बिमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता है।इसके दवा के इलाज में कोई दूषप्रभाव भी नहीं होता।इस दौरान 35 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।इस दौरान  डॉ रजनीश पटेल, डॉ गंगाराम, रविंद्र कुमार, डॉ रवि सिंह, डा० ज्योतिर्जय ,डा० अंकित सिंह, डा० अरविन्द पाण्डेय,विनय कुमार, महिला डॉ रजनी, व एएनएम सरोज मौर्या, इंद्रावती देवी, उर्मिला सिन्हा सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments