लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
सैदूपुर। क्षेत्र के वनांचल प्राथमिक विद्यालय ताला तेंदूई में गुरुवार को शिक्षोन्नयन मीना मंच के तहत पल्लव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित करने के साथ किया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ गीत-संगीत, नाटक, नित्य, एकांकी, नाटिका, प्रहसन, देश भक्ति तथा मीना मंच पर आधारित गीतों की प्रस्तुति कर पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वही बच्चों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। मां की कोख में ही कन्या भ्रूण हत्या की प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को भावुक बना दिया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अश्विनी दुबे ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का विकास होता है तथा मंच पर कला प्रदर्शन करने का धीरे-धीरे हौसला भी बढ़ता है जिससे आगे चलकर बच्चे बड़े-बड़े मंच को भी संबोधित करते हैं तथा यह भी कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं देखकर प्रतीत होता है कि परिषदीय विद्यालय भी अब कान्वेंट विद्यालयों से किसी भी मामले में कम नहीं है। सुदूर वनांचल के इस पिछड़े क्षेत्र के शिक्षकों में लगन को देखकर यह लगता है कि वह दिन अब दूर नहीं जब प्राथमिक विद्यालय किसी कन्वेंट विद्यालय से किसी भी मामले में कम नहीं होगा। और वह अपने पुराने गौरव को प्राप्त करने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ेगा। खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि शिक्षा बुनियादी जरूरत है। शिक्षा के बल पर ही तमाम बुलंदियों को पाया जा सकता है। इसलिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को विद्यालय में भेजकर उन्हें शिक्षित बनाने का काम करें। इस दौरान वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्य, रतीश कुमार, ग्राम प्रधान सुशीला देवी घनश्याम कवि, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र यादव, मनोज तिवारी, रामभरोस, शिवपूजन सिंह, रजवंत फौजी, जय प्रकाश गिरी , उमाशंकर सिंह ,अमरनाथ सिंह, रामप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता दल सिंगार बैरागी ने संचालन संतोष यादव ने किया।

0 Comments