Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदी फीचर फिल्म (अतरंगी रे) की शूटिंग हो रही खरौझा मे



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। क्षेत्र के खरौझा गांव में अमोघ नारायण सिंह के बंगले में हिंदी  फीचर फिल्म (अतरंगी रे) की शूटिंग 6 मार्च से ही चल रही है जिससे आसपास क्षेत्रों में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि इस समय यह क्षेत्र भी किसी फिल्म इंडस्ट्रीज से कम नहीं दिख रहा है । शूटिंग के दौरान एक दृश्य शनिवार की रात हुई जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान के ऊपर किया गया। अमीर परिवार में पली लड़की का रोल निभा रही सारा अली फिल्म स्टार अक्षय कुमार से प्यार करती है।जबकि परिवार वाले अक्षय को कतई पसंद नहीं करते। इस बात की जानकारी परिवार वालों को होते ही उसे घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा देते हैं। लेकिन आंखों में अक्षय से मिलने की सपना सजोये सारा अली कभी ख्वाबों में तो कभी उसके सपनों में डूबी रहती है। अपने सपनों को साकार करने के लिए वह घर से भाग जाती है। भागकर वह मुंबई से अपने ननिहाल बिहार चली आती है। बिहार के एक गांव की हवेली तक भीगते हुए सारा अली पहुंचती है। तेज बारिश होती है, चारो ओर बादलों में कोहरा छाया रहता है। लाइट बत्तियों का प्रकाश कम कर दिया जाता है। धुंधली रोशनी के बीच सूटिंग शनिवार को पूरा होता है। बारिश में भीगते हुए हवेली तक का सीन लेने में कैमरामैन और पूरी यूनिट हो काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। शनिवार की शूटिंग बरसात के दौरान हो रही थी सीन सही नहीं आने पर कई बार एक ही शाट को करना पड़ रहा था। इस दौरान सारा अली खान के अलावा निर्देशक आनंद राय, लेखक हिमांशु फाइट, डायरेक्टर श्याम कौशल, हवेली के मालिक अमोघ नारायण सिंह, लोकल प्रोडक्शन प्रभारी रती शंकर त्रिपाठी, कल्लू मिश्रा सहित दर्जनों यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments