Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलवामा वीर शहीदों को युवाओं ने दी भावमिनी श्रद्धांजलि

  



सिकंदरपुर/चंदौली। लोक मीडिया। विकास खंड चकिया के  ग्रामसभा सिकन्दरपुर में  सबलू प्रजापति, आवनीश मौर्य व मेवालाल  के अध्यक्षता में युवाशक्ति सेवा समिति के युवाओं ने  पुलवामा हमले में हुए शहीदों के याद में पैदल कैंडल मार्च भावमिनी श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च चंद्रप्रभा नदी से प्रारंभ हुआ जो कस्बा भ्रमण कर  कार्यक्रम परिसर मे पहुंचा। जहां शहीदों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण के दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सामुहिक रुप से उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर  महात्मा गांधी जी और भारत माता की झाँकी भी शामिल रही।  कैंडल मार्च का नेतृत्व  प्रियम गुप्ता, सचिन जायसवाल, अर्जुन मास्टर, सुमित द्वारा किया गया। जिसमें सहयोगी मंयक, सौरभ, साबिर, पंकज, शुभम, जय आरजे, पवन, संस्कार, राहुल, सत्यम, राज, निखिल, शिवम, प्रिंस, अमन, विशाल, अभिषेक व ग्रामवासी शामिल रहें। जिसमें सभी युवाशक्ति सेवा समिति के सभी पदाधिकारि व सदस्य गण रहें।


Post a Comment

0 Comments