Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रक के चपेट में आने से एक कि मौत दो घायल

लोकपति सिंह (संवाददाता)

दुल्हीपुर जी टी रोड स्थित बाईक पर तीन  सवार युवक को ट्रक ने रौंदा जिसमें  एक कि  मौत हो गई  दो घायल हो गये । ग्रामीणों ने घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ के डॉक्टरों ने युवको की हालत नाजुक देख कर वाराणसी ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया उधर ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया लोगो का कहना है कि ट्रक चालक ट्रक संख्या up 13 टी 0984 बाइक सवार को ढक्का मार कर तेज रफ्तार से भागने लगा तो ग्रामीणों ने चंदासी कोयला मंडी के समीप दौड़ाकर पकड़ लिया और शोर मचाने लगे तब तक पुलिस आ गई। ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम करवाई में जुट गई। मृतक व घायलो के परिजनों को सूचित कर दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सफत तनवीर उम्र 22 वर्ष पुत्र सगीर अहमद निवासी जे 23/89 घसिपूरा थाना जैतपुरा दूसरा घायल नईम अख्तर अंसारी पुत्र अब्दुल कलाम अंसारी निवासी अलईपुरा जैतपुरा तीसरा घायल इंतखाब अहमद पुत्र गुलाम कादिर निवासी बड़ी बाजार जैतपुरा वाराणसी के रहने वाले बताये गए। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की करवाई में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments