चकिया/चंदौली। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी प्रसिद्ध बिरहा कवि विजयी कवि का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित बिरहा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से परिवार, ग्रामीणों और उनके शिष्यों में शोक व्याप्त है।
विजयी कवि बिरहा के क्षेत्र में अपनी लेखनी और काव्य शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी रचनाओं और कविताओं के माध्यम से बिरहा परंपरा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा तैयार किए गए कई शिष्य आज भी बिरहा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
उनके निधन पर बिरहा कलाकारों और साहित्य प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।


0 Comments