मधुप श्रीवास्तव (संवाददाता)
झाड़ फूक के चक्कर में अधेड़ की गई जान
समय रहते हास्पिटल लाया गया होता तो शायद मरीज की जान बच सकती थी
चकिया /चंदौली । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सरैया ( सैदुपुर) निवासी शारदा राम पुत्र स्व० सुग्रीवराम उम्र 50 वर्ष की शुक्रवार की देर सायं में सांप के काटने से मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा शुक्रवार की सायं में अपने खेत पर घास काटने गया हुआ था । घास में छिपे जहरिले सांप ने काट लिया था । घटना की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंच कर शारदा को परिजनों झाड़ फूक के लिए खोजापुर सती माई के यहां ले गए । जहां काफी समय तक झाड़ फूक किया गया । लेकिन मरीज को कुछ राहत नहीं मिला तो वहां वापस ले जाने को कहा गया । तब परिजन निराश होकर इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में ला रहे थे कि शारदा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । लेकिन परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाये जहां मरीज को चिकित्सक में मृत घोषित कर दिया । घटना की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मौत की खबर मिलते ही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया । माने तो पत्नी के आसमान सा गिर गया ।
बताया जाता है कि मृतक के पास पांच लड़की व एक लड़का था । जिसमें दो लड़की की शादी कर दिया था लेकिन तीन लड़की व एक लड़के का शादी करना बाकी था । लोगों का कहना है कि अगर परिवार वाले झाड़ फूक के चक्कर में न आकर हास्पिटल में इलाज कराया होता तो शायद मरीज की जान बच सकती थी। अंधविश्वास में ही कुछ लोग विश्वास रखते हैं । जिसका खामियाजा खुद लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

0 Comments