Ticker

6/recent/ticker-posts

पिकनिक मनाने आये युवक की बांध में डूबने से मौत

मधुप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चकिया / चंदौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के  पीतपुर गांव अंतर्गत  कर्मनाशा नदी पर बने लतीफशाह बांध में मंगलवार को पिकनिक मनाने आये एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना लगते ही आनन-फानन में मौजूद लोगों ने उसे बांध से बाहर निकाला। जहां उसके साथ आएं दोस्त उसे लेकर वाराणसी चले गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारस के कुछ युवक मंगलवार को लतीफशाह में पिकनिक मनाने आएं हुए थे। जहां वें बांध के नीचे बने ताल में नहा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से इबरार नामक युवक गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों को जैसे ही इसकी भनक लगी वें शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उस युवक को पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। हालांकि मौके पर कई लोगों ने उनको जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर जाने को कहा, लेकिन साथ आएं युवकों ने उसे लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गये।

Post a Comment

0 Comments