Ticker

6/recent/ticker-posts

यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली यातायात जागरूकता के क्रम में यातायात प्रभारी उ0नि0 मिथिलेश कुमार तिवारी व यातायात कर्मियों द्वारा विभिन्न सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अवैध डग्गामार वाहनों को न चलानें, क्षमता से अधिक सवारी न बैठानें, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन कदापि न चलानें, वैध कागजात वाले गाड़ियों को ही चलानें आदि के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए। बिना नंबर के ई-रिक्शा को थाना मुगलसराय गेट पर रोक कर हिदायत दी गयी कि बिना नंबर प्लेट व ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। यदि बिना नंबर के ई-रिक्शा मिले तो आज के बाद उसको सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments