Ticker

6/recent/ticker-posts

देवी भक्ति का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया। सरैया गांव के एक प्रतिष्ठान द्वारा गुरुवार की रात देवी भक्ति जागरण का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करने तथा भव्य आरती उतारने के साथ किया गया। भक्ति संगीत में सर्वप्रथम गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति कर कलाकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद राधा कृष्ण की भक्ति भरी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मां महाकाली की निकाली गई झांकी की प्रस्तुति काफी सराहनीय रहा। पंचमुखी हनुमान जी भगवान राम जानकी की झांकी ने बरबस ही सबको नतमस्तक करने को विवश कर दिया। इसके अलावा भक्ति संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने देर रात तक दर्शकों में शमा बांधे रखा। इस दौरान श्री राम जायसवाल, संतोष जायसवाल, विमल कुमार बाबाजी, दिलीप जायसवाल, राधेश्याम द्विवेदी, रणजीत प्रसाद जायसवाल, केशरी नंदन, शंभू नाथ, रमेश  जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments