Ticker

6/recent/ticker-posts

पान के दुकान में हजारों की चोरी

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

 धानापुर थाना क्षेत्र कस्बा में बीती रात हौसला बुलन्द चोरों नें गौतम चौरसिया नामक व्यक्ति के पान की दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और नगदी सहित हजारों का सामान उठा ले गये। चोरों नें चोरी करनें से पहले मुंह बांधकर सबूत मिटानें के लिए पास में लगे सर्राफा ब्यवसायी के दुकान के बाहर की दो सीसी कैमरे को तोड़ दिया और उसे उठा ले गये। बताया जाता है कि कस्बा निवासी गौतम चौरसिया रोज की भांति मंगलवार को दुकान बंद करके अपनें घर चले गये थे। सुबह जब घटना की खबर लगी तो अपने दुकान पर पहुंचे। जहां दुकान की रैक व गल्ले को खाली देखकर दंग रह गये। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जूट गयी। भुक्तभोगी नें घटना की तहरीर थानें पर दर्ज करायी। सुचना पर पहुंची पुलिस नें सीसी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचनें का प्रयास किया। तो फुटेज में चोरों नें पहले मुंह बांध कर नंग-धड़ंग सीसी कैमरे की ओर बढ़ते नजर आऐ। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जूट गयी है। भुक्तभोगी नें बताया कि छः हजार नगदी तथा महंगी सिगरेट, टाफी, बिस्कुट, ब्रेड़ आदि कुल दस हजार रूपये का सामान चोरी गई है।

Post a Comment

0 Comments