Ticker

6/recent/ticker-posts

नहर में गिरी बोलेरो ग्रामीणों के मदद से बाल बाल बचे बोलेरो सवार

लोकपति सिंह । उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)

शहाबगंज। चकिया चंदौली मार्ग पर जमोखर गांव के पास गुरुवार को पचवनियां गांव से सैयदराजा के सुनडेहरा गांव के लिए जा रही बोलेरो एक महिला के बचाने के प्रयास में लेफ्ट कर्मनासा नहर में पलट गयी। बोलेरा में यात्री सवार सभी आठ लोगों को ग्रामीणों के गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला।वहीं पानी से भरी नहर में बोलेरो गाड़ी गिरने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गयी।पचवनियां गांव के रमेश सिंह अपने रिस्तेदारी में सैयदराजा के सुनडेहरा गांव जा रहे थे।बोलेरो गाड़ी केराडीह गांव के रत्नेश्वर कुमार चौहान चला रहे थे।जमोखर गांव के  पास सड़क पार कर रही एक महिला के बचाने में बोलेरो नहर मे जाकर पलट गयी।गाड़ी को नहर में जाता देख नहर के किनारे छठ पूजा के लिए घाट बना रहे मैनेजर, पतालू,प्रदीप,नरेन्द्र व राकेश सहित अन्य लोग दौड़ पड़े।नहर में कूद कर उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर बोलेरो में सवार  रमेश सिंह 62वर्ष,चन्द्रमा सिंह36वर्ष,पतिराम सिंह58 वर्ष, प्रेम सिंह48वर्ष,खुशी13वर्ष,अनुष्का 4 वर्ष,आरएन सिंह10वर्ष को बाहर निकाला ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी घटना घटित होने से बच गया।वहीं घटना से हल्की छोटे आयी जिनका इलाज निजि चिकित्सालय में कराया गया।क्रेन की मदद से नहर में पलटी बोलेरो को बाहर निकाला गया |

Post a Comment

0 Comments