Ticker

6/recent/ticker-posts

मुहर्रम के चालीसवां पर अखाड़े में युवाओं ने दिखाए करतब

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

देशभक्ति गीत से शुरू हुआ करतब

इमाम हुसैन की याद का पर्व है चेहल्लूम- बंटी सिंह
करतब में हिन्दू भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग
शहाबगंज |क्षेत्र के बड़गावां गांव में मुहर्रम के चालीसवां पर अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को चेहल्लूम का आयोजन किया गया |इस कार्यक्रम में एकौना, नईबस्ती व तकिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग  कर हैरतअंगेज खेल दिखाया |
         
        प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने फीता काटकर व अखाड़े के उस्तादों को साफा बांधकर खेल का शुभारम्भ कराया |इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि इमाम हुसैन की याद का पर्व मुहर्रम का चेहल्लूम है |एकता कि मिसाल इस मुहर्रम का चेहल्लूम पर्व में ही देखने को मिलता है|वहीं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा कि मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लूम मनाया जाता है |यह आयोजन एक आपसी मिल्लत व भाई -चारा का संदेश देता है |प्रतियोगिता में रविवार की रात को अंजुमन अकबरी भलवां मिर्जापुर,पैगामे हुसैनी सोनई नरायनपुर व पैगामे इस्लामिया पचोखर बबूरी ने चौक पर नौहा खानी कर खिराजे अकीदत पेश किया |वही सोमवार को दिन में अंजुमन इस्लामियां एकौना, अंजुमन हैदरी नईबस्ती व अंजुमन हैदरिया तकिया महड़ौर की टीम ने लकड़ी, भाला, बरछी, बल्लम, तलवारबाजी, बंदिश, बाना, बनेठी, झूमर आदि औजारों से कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया |इसे देखने के लिए गांव के साथ ही आसपास गांव के काफी संख्या में लोग जूटे रहे |इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलफाम अहमद मिक्कू, जमील अहमद, तौफीक अहमद, मुनिराज यादव, सद्दाम खां,पवन यादव, महताब, सेराज मास्टर, इमरान, हारून, राकिब, अनीज, गुलाम, इबरार, पिन्टू सिंह, इरफान, शेरू,शाकिब, अतीक आदि अंजुमन के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments