Ticker

6/recent/ticker-posts

दो ट्रक गोवंश के साथ 6 गोतस्कर गिरफ्तार

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

थाना कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा 02 ट्रकों से वध हेतु ले जाये जा रहे 32 राशि गोवंश के साथ 06 गोतस्कर गिरफ्तार

          पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा लीलापुर क्रॉसिंग के पास से ट्रक संख्या- UP 70 AT 8858 व UP 62 T 2652 में क्रूरतापूर्ण तरीके से लाद कर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे कुल 32 राशि गोवंश बरामद कर 06 अभियुक्तों क्रमशः 1- जिसान पुत्र मंजूर अहमद 2- सलमान पुत्र मंजूर अहमद 3- शाहनवाज पुत्र समीम अहमद निवासीगण ग्राम नेवादा थाना कोखराज जिला कौशाम्बी  4- कासिम पुत्र मो0 बजरू 5- आरिफ पुत्र मंजेल निवासीगण ग्राम दलेलनगर थाना अजीनमल जनपद औरैया 6- सलाम शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी ग्राम पट्टौनापुर थाना मालदा प0बंगाल को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 276/19 धारा 3/5A /8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments