Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्वेलरी के दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

 सैदूपुर । कस्बे मे ज्वेलरी की दुकान सहित बगल के  घर को चोरी के लिए चोरों ने निशाना बनाया। जिसमें मधुसूदन सेठ के ज्वेलरी की दुकान अपेक्षा ज्वेलर्स के काउंटर में रखे चांदी तथा आर्टिफीसियल के कुछ ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा होम थिएटर लेकर फरार हो गए। कोई ठोस सामान हाथ में लगने से पास में सटे राजीव नयन सिंह के मकान में सीढ़ी के रास्ते घर में उतर कर चोरों ने एक बक्से का कुंडी तोड़ा और बक्से को पूरा  खंगालने पर कपड़ा के अलावा कुछ न मिलने पर दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रही गृह स्वामी की पत्नी सुनीता देवी के बिस्तर पर रखा स्मार्टफोन चोरी करते हुए ज्वेलरी के दुकान के पीछे लगा शटर खोलकर आराम से घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले। समझा जा रहा है कि चोर मकान के पीछे स्थित पीपल के पेड़ से या ईट की दीवार के सहारे चढ़कर छत पर आए होंगे। और सीढ़ी के रास्ते उतरकर दुकान तक पहुंचे होंगे। पहले दुकान में रखे तिजोरी को लोहे के एक राड से तोड़ने का प्रयास किये हैं। मगर सफल नहीं हुए। उसके बाद दुकान के काउंटर जिसमें चांदी तथा  आर्टिफिशियल के गहने मिले।वही  दुकान में लगे होम थिएटर को  चुराते हुए दुकान की पीछे रखे अलमारी को खंगाला तो उसमें कपड़े और कुछ खाने पीने की सामग्री मिली जो लेकर फरार हो गए।
 राजीव नयन की पत्नी सुनीता भोर में 4 बजे जागी, तो बिस्तर पर मोबाइल ढूंढने लगी। न मिलने पर उसने पूरे घर की छानबीन की, तो बक्सा का टूटा हुआ कुंड़ी देखकर सन्न रह गयी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब तक मधुसूदन सेठ के घर के लोग भी आ गए। दुकान का शटर खोलकर देखा तो घटना की पूरी जानकारी हुई। सूचना पर चकिया कोतवाल संतोष कुमार राय मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments