Ticker

6/recent/ticker-posts

दो पिकअप (बोलेरो व टाटा) गाड़ियों से वध हेतु बिहार ले जाये जा रहे 14 राशि गोवंश हुऐ बरामद

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग हेतु दिये गये निर्देश के क्रम थाना बलुआ पुलिस उ0नि0 प्रशांत कुमार सिंह मयहमराह फोर्स के साथ गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर भगवानपुर चौराहा (नहर पुलिया)के पास चेकिंग करने लगे तभी 2 पिकअप गाड़ी UP 63 AT 2730 व टाटा पिकअप UP 65 CT 6068 आती हुई  दिखाइ दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का प्रयास किया गया कि पुलिस टीम को चेकिंग करता देख कुछ दूर पहले ही गाड़ी खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और उसके साथी फरार हो गए पुलिस टीम द्वारा पास जाकर उक्त गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें बोलेरो पिकअप गाड़ी में क्रूरतापूर्ण तरीके से 07 राशि गोवंश व टाटा पिकअप गाड़ी में 07 राशि गोवंश क्रूरतापूर्ण तरीके से बधे हुये थे जिन्हें पुलिस द्वारा थाना पर लाकर मुक्त कराते हुए अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 261/19 धारा 3/5A /8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments