Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया पुलिस को मिली भारी सफलता, पिकअप गाड़ी द्वारा बिहार को ले जाए जा रहे 9 राशि गोवंश हुए मुक्त, पिकअप का खलासी हुआ गिरफ्तार




रिपोर्ट-लोकपति सिंह

सैदूपुर। क्षेत्र के खरौझा गांव के पास से शनिवार की भोर पिकअप गाड़ी द्वारा गौ तस्कर बिहार ले जा रहे 9 राशि गोवंश को चकिया पुलिस ने मुक्त  कराया वही पिकअप गाड़ी ड्राइवर  छोड़  कर भागने में सफल रहा तथा खलासी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया जिसके साथ पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई है
बताया जाता है कि शनिवार की भोर पिकअप गाड़ी यूपी 65 ई0टी0 9016 से 9 राशि  गोवंश इलाहाबाद के कोराव से लादकर बिहार जाने के लिए बॉर्डर पास कराने के लिए ले जा रहे है इसी बीच चकिया कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली जो कि चकिया कोतवाल संतोष कुमार राय ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मैं फोर्स के साथ पिकअप गाड़ी का पीछा किए जो गांधीनगर सैदूपुर होते हुए खरौझा के पास तक गए हुए  थे तब तक खरौझा गांव के पास नए पुल के पास कोई टिपर गाड़ी मेन सड़क पर घुमा रहे थे तभी पिकअप गाड़ी को आगे जाने के लिए रास्ता नहीं मिला जो कि टिपर गाड़ी में जोरदार धक्का मार दिया और ड्राइवर तुरंत गाड़ी से निकल कर फरार हो गया और खलासी भी भागना चाहा जोकि चकिया पुलिस द्वारा काफी सक्रियता दिखाते हुए खलासी को पकड़ लिया गया खलासी से पूछे जाने पर नाम जीशान खान पुत्र चुल्लू खान चैनपुर थाना बिहार को बता रहा था  गाड़ी के अंदर देखा गया तो 9 राशि गो वंश ठूस ठूस कर ला दे गए थे बाहर से कैरेट लगाए हुए थे जिससे पता ना चले गाड़ी में क्या जा रहा है। पिकअप गाड़ी तथा खलासी को चकिया कोतवाली लाया गया जहां पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गए हैं

Post a Comment

0 Comments