Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कैडेट कोर 91 यू0पी0 बटालियन मुगलसराय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम के तहत 153 कैडेटों ने किया प्रतिभाग

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

धानापुर।राष्ट्रीय कैडेट कोर 91 यू०पी० बटालियन मुगलसराय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम के तहत अमर शहीद विद्या मंदिर इं टर कालेज शहीद गांव में शनिवार को 14 वे दिन स्वच्छता एवं पर्यावरण पर कैडेटों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में कुल 153 केडेटो ने प्रतिभाग किया। कैडेटो ने पेंटिंग के माध्यम स्वच्छता एवं पर्यावरण पर बहुत सुन्दर प्रस्तुति की ।जिसका परिणाम कल घोषित किया जायेगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य डां० नागेन्द्र मिश्र ने कहा कि पेंटिंग छात्र के अन्तर्मुखी प्रतिभा को प्रर्दशित करता है ।जो छात्र के जीवन में निखारता है । इससे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
       इस अवसर पर नायब सूबेदार मानकी हाईब्रू, हवलदार आसमान लिम्बू,मोती, रामप्रकाश पाण्डेय, अमरेन्द्र,संतोष यादव प्रमोद पाठक ,आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments