लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
सैदूपुर। पिछले तीन-चार दिनों से भीषण ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक घना कोहरा तथा बर्फीली हवाओं से लोग घरों के अंदर छुपने को मजबूर हो गए हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक पूरे क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी। जिससे गरीब तबके के लोग ठिठुर कर दिन और रात बिताने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार को ठंड बर्दाश्त ना होने पर कुछ लोग सैदूपुर एवं इलिया कस्बे में खुद का प्रबंध करके अलाव जलाया। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस किया। अलाव न जलाए जाने पर प्रशासन की उदासीनता से क्षत्रिय जनों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में तत्काल अलाव जलाए जाने की मांग की है।

0 Comments