Ticker

6/recent/ticker-posts

अलाव की व्यवस्था ना होने से ग्रामीणों में रोष

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। लगातार कई दिनों से  भीषण ठंड से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक शाम से लेकर सुबह तक कोहरा तथा ठंड हवाओं से लोग हाल बेहाल हो गए हैं घरों के अंदर रहने को लोग मजबूर हो गए हैं। धूप के लिए लोग  तरस रहे हैं  दोपहर बाद धूप होने के बावजूद भी बर्फीली हवाओं की वजह से लोग दिनभर ठिठुरे  हुए हैं दिन भर लोगों को  कपकपी  लगी हुई है इससे बचने के लिए एकमात्र सहारा अलाव है । जो कि सैदूपुर पुरे क्षेत्र में कहीं भी आस-पास अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है । जिससे गरीब तबके के लोग  ठिठुर कर दिन और रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। वहीं रविवार को ठंड बर्दाश्त ना होने पर कुछ लोग बारहुआं, सैदूपुर  कस्बे में खुद का  व्यवस्था करके अलाव जलाया। तब जाकर लोगों ने गर्मी महसूस किया। अलाव न जलाए जाने पर प्रशासन की उदासीनता से कस्बा वासी जनों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किया जाता है तो प्रशासन द्वारा लकड़ी की ही व्यवस्था जगह-जगह चौराहे पर  जगह-जगह मार्केट में  करा दिया जाता तो भी ग्रामीण लोग खुद ही अलाव जला लेते । क्षेत्रवासी यह व्यवस्था जल्द से जल्द शासन और प्रशासन से मांग की है

Post a Comment

0 Comments