Ticker

6/recent/ticker-posts

वनांचल क्षेत्र के मुसहर बस्ती में लगा जन चौपाल, अधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं



लोकपति सिंह  (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। शहाबगंज विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ढोढनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ एके श्रीवास्तव ने जन चौपाल लगाया। जहां गरीब वनवासियों को मिले आवास, शौचालय, बिजली, पानी, राशन कार्ड, नाली, सड़क, खड़ंजा व पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों के बारे में जानकारी ली। साथ ही  बस्ती में बने  84 शौचालय का स्थलीय निरीक्षण  किया।  जिसमें  एक-दो शौचालय को छोड़ सभी अपूर्ण पाए गए। तथा कुछ शौचालयों में आवास के छत में  पार्टीशन डालकर निर्माण किए जाने पर खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी। दो मुसहर बस्ती के लोगों को आवास न मिलने की शिकायत पर जल्द ही आवास उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। बस्ती में टूटी हुई सड़कें एवं नाबदान का बहते हुए पानी से आने जाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के एक ही निर्माण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। गरीबों में मात्र 71 परसेंट राशन कार्ड बनाए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई कहा कि शेष गरीबों के राशन कार्ड बनाने का काम एक सप्ताह पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। वनांचल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की शिकायत पर शीघ्र ही उसे दूर किए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही गरीब मुसहर बस्ती के लोगों को आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान कराई। पेयजल के लिए उन्होंने शहाबगंज विकासखंड में नलकूप योजना का शुभारंभ ढोढनपुर गांव से ही किए जाने की बात बतायी। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के आधार कार्ड न रहने पर स्वेटर न दिए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी पीसी यादव को भी कड़ी फटकार लगाई। कहा कि स्वेटर वितरण के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी नहीं ठंड से बचने के लिए सभी बच्चों को स्वेटर दिया जाना अनिवार्य है ।चौपाल में मुख्य रूप डीडीओ पद्म कांत शुक्ला, खंड विकास अधिकारी धर्मजीत  सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, लोक निर्माण विभाग एई आरपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पीसी यादव, एच ओ अमर सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सचिव अनिल सिंह, जैनेंद्र राव, आपूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान  हरदेव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments