Ticker

6/recent/ticker-posts

कड़कड़ाती ठंड से लोगों को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वितरित किया गया कम्बल,स्वेटर व टोपी



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा नौगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांव होरिला,सेमर व साधोपुर गांव के झुग्गी/झोपड़ी में रह रहे लोगों कों इस कड़कड़ाती ठंड से बचाने हेतु स्वेटर, कम्बल व टोपियाँ वितरित की गयीं।पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने इस अवसर पर कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हर जन को सुरक्षा व सहयोग प्रदान कर लोगों के जीवन की रक्षा करें, पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी अधिक है और गरीब लोग जो झुग्गी/झोपड़ी व खुले आसमान के नीचे इस कडाके की ठण्ड में जीवन यापन को विवश हैं। आज ऐसे ही 250 से अधिक लोगों को कम्बल, स्वेटर व टोपी वितरित की गयी है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम चलाये जाते रहेगें। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नौगढ़,थानाध्यक्ष नौगढ़ व चकरघट्टा सहित अन्य पुलिस कर्मी तथा लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments