Ticker

6/recent/ticker-posts

विधान सभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

डीडीयू नगर - विधानसभा की मासिक बैठक नगर के पार्टी कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व सपा के नीतियों पर चर्चा की गई।
 बैठक के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं के बदौलत थी संगठन को मजबूती पैदा की जाती है। कहां की सपा सरकार में तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर जनता को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया गया था। जिसको तानाशाह भाजपा की सरकार सत्ता में आते ही बंद कर दिया। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार मैं प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, लूट के साथ भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। किसानों, गरीबों ,व्यापारियों के दर्द को कोई समझने वाला नहीं है। आने वाले समय में इसे यही जनता उखाड़ फेंकने का काम भी करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रमुख नियामताबाद महेन्द्र पासवान, राजकुमार जायसवाल, सुदामा यादव, राहुल यादव, श्यामलाल पांडेय ,औसाफ़ अहमद, परवेज अहमद, रिंकू शर्मा,  राजेन्द्र यादव ,दिनेश यादव, विकाश चौबे, महेंद्र प्रताप, लल्लू बियार, तेजबली यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments