उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)
शहाबगंज। विकासखंड क्षेत्र के जिला अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त विकास खंडों को निर्देशित किया गया था कि स्वच्छ भारत के तहत साइकिल यात्रा निकाला जाए। जिसमेंअध्यक्षता करते हुए शहाबगंज खंड विकास के ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह द्वारा ग्रामसभा के प्रथम गांव मगरौर से होते हुए बसाढ़ी तक साइकिल यात्रा जाकर समाप्त हुई। जिसमें क्षेत्रवासियों को रैली के माध्यम से यह बताना था कि रोड पर हो रहे कूड़ा कचरा तथा शौच मुक्त और पालथी मुक्त कराना है जिससे पर्यावरण में हो रही बीमारी को दूर भगाना है।और यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करना सरकार की यही मंशा है। साइकिल यात्रा में मौजूद चंद्रबली सिंह ग्राम विकास अधिकारी, नुरुल हुदा ग्राम प्रधान बसाढ़ी,अजय जायसवाल ग्राम प्रधान सैदुपुर, मनोज जायसवाल सरैया ग्राम प्रधान, प्यारे लाल जायसवाल ग्राम प्रधान बरहुआँ, राम भवन यादव सफाई कर्मचारी छोटे गोंड,बुल्लू गोंड रामविलास बनवासी आदि लोग मौजूद रहे।


0 Comments