Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जाना बहुत ही पुनीत कार्य - रतीश कुमार

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। क्षेत्र के पालपुर ग्राम में ठंड से बचाव के लिए जरूरत मंद लोगों  में कंबल का वितरण श्री भगवान विश्वकर्मा सेवा संस्थान न्यास के तत्वावधान में किया गया।संस्था द्वारा लगभग चार सौ कम्बल गांव के गरीब लोगों में  वितरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलपंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण  किया जाना बहुत ही पुनीत कार्य है।वहीं गरीब लोग कंबल से ठंड़ में आसानी से बचाव कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि अनिता विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था द्वारा  जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य किया जाता हैं।और आगे भी कंबल वितरण का कार्य होता रहेगा। साथ ही समाजिक सरोकर से जूड़े आगे भी कार्य होता रहेगा। ठंड लगने से असमय होने वाली मृत्यु से लोग बच सकेगें। और प्रत्येक वर्ष भीषण ठंड के मौसम में हर गरीबों के घर में कंबल के वितरण का कार्य किया जायेगा।जिससे वृद्ध लोगों के दिल से दुआएं मिलती है।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुबाष विश्वकर्मा, गुजराती देवी , श्याम रथीदेवी,  दशरथ यादव, राम मूरत यादव ,मारकंडे शर्मा, सूबेदार शर्मा , इलियास  मिथिलेश कुमार , कौशिल्या, देवी , बच्चन प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे तथा संचालक रिंकू विश्वकर्मा ने किया,

Post a Comment

0 Comments