जिला संवाददाता (लोकपति सिंह)
शहाबगंज । चंदौली अनियंत्रित ट्रक होने से तियरा निवासी भोनू राम की मौके पर मौत हो गई, ट्रक खाद लेकर सिंगरौल सोसायटी पर जा रही थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला कि ट्रक चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था, लेकिन ट्रक की गति तेज होने के कारण चालक ट्रक को नियंत्रण नहीं कर पाया और रोजाना की तरह नित्य क्रिया चकिया चंदौली के मुख्य मार्ग पर बैठे हुए भोनु राम 42 वर्ष ट्रक के चपेट में आ गए जिनकी मौके पर मौत हो गई, भोनू राम के चार बच्चे थे, परिवार का पूरा भरण पोषण मृतक भोनू राम कंधे पर थी, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, मौत की खबर सुनते ही परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव के लोग इस घटना से हतप्रभ है, मौके पर आकर शहाबगंज पुलिस घटना स्थल पर शिनाख्त करके मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और एस डी एम सिपू गिरी ने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही




0 Comments