Ticker

6/recent/ticker-posts

ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरित

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। शहाबगंज विकासखंड के सैदूपुर ग्राम में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार गुप्ता ने गांव के गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचाव के लिए 300 कम्बल का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जाना पुनीत कार्य है। सांसद प्रतिनिधि कैलाश दूबे ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के जरूरतमंदों के लिए किया गया कार्य अति सराहनीय है ठंड से बचाव के लिए ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों द्वारा कंबल वितरण से असमय मृत्यु से लोग बच सकेंगे।
वही ग्राम प्रधान अजय कुमार गुप्ता कहा कि हर वर्ष ठंड के मौसम में वह गरीबों में कंबल के वितरण का कार्य करेंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कैलाश दूबे,अनिल सिंह, अरबिंद कुशवाहा, वैभव राय ,औरंगजेब खान, गुरुदेव चौहान ,लेखू पटेल ,पुनीत पांडे, अनिल सिंह, रजकुमार मौर्य, मिश्री लाल पासवान,  कन्हैया शर्मा,रजनीश मौर्या, नवमी राम,चन्द्रशेखर सहित गांव के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments