लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता)
नियमताबाद आज दिनांक 16/01 /2020 दिन बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का बबुरी जाते वक्त पांडेपुर बाजार में हिंदू युवा वाहिनी के नियमताबाद ब्लॉक अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ गगनभेदी नारों के साथ फूल मालाओं से लाद कर पंकज सिंह का स्वागत किया गया, सुबह से ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आस लगाए बैठे हुए थे कि माननीय पंकज सिंह कब पांडेपुर आगमन होगा जिससे उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया जायेगा ,ज्योहीं पंकज सिंह का कारवां पांडेपुर के करीब पहुंचा स्वागत करने वालों के होड़ लग गई इसी कड़ी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का उल्लास देखने योग्य था इस अवसर पर संतोष जायसवाल सुनील सिंह संजय सिंह नंदलाल राजेश दिनेश यादव मोहित निशांत आदि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


0 Comments