Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रक से वध हेतु ले जाये जा रहे 17 राशि गोवंश के साथ 02 गोतस्कर गिरफ्तार



पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा मय हमराह फोर्स द्वारा अग्रवाल पेट्रोल पम्प के पास संदिग्ध ट्रक संख्या UP 70 ET 7380 को रुकने का इशारा किया गया परन्तु ट्रक चालक द्वारा ट्रक की गति बढ़ाते हुए पुलिस टीम पर चढ़ाने का असफल प्रयास किया गया जिसका पीछा कर कुछ दूरी पर रोक लिया गया। ट्रक को चेक करने पर उसमें से वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे 17 राशि गोवंश (बैल) को बरामद कर 02 पशुतस्करों 1- अजमत अली पुत्र मो0 असलम निवासी कल्याणपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 2- इस्लाम वारिस पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दौलतपुर थाना सैनी (देवीगंज) जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर मय गोवंश ट्रक थाने पर लाया गया। उक्त ट्रक से गोवंश को मुक्त कराने के पश्चात 207 MV ACT मे शीज करने के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 31/20 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशुक्रूरता अधिनियम तथा 279/337/427/307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments