Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस टीम के नेतृत्व में गरीब असहाय में वितरित की गई खाद्य सामग्री

लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता )





इलिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश में किए गए लाक डाउन के बाद गरीब व  असहाय लोगों को खाने पीने का कोई भी सहारा ना होने पर शासन के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन द्वारा इसका जिम्मा उठाया गया है और गरीब असहाय व्यक्तियों को गांव-गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से उन्हें खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और उनसे कहा जा रहा है कि अगर कोई भी परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं उसी क्रम में शनिवार को  पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज पटेल  के द्वारा डेहरी कला गांव में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश चौबे के आवास पर दलित बस्ती के लगभग एक दर्जन लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया

 इस दौरान सुधार राम, सुखमानी, शिवकुमार, दीनाराम, मुकेश, पप्पी लहरी, सद्दू, बेचन, शांती सहित एक दर्जन लोगों को चावल, दाल, नमक, आटा, आलू आदि खाने-पीने की सामग्री पुलिस क्षेत्राधिकारी ने वितरित कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश चौबे  सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments