लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
जनपद के विभिन्न नागरिको/ एजेंसी मालिकों द्वारा जिलाधिकारी को आज कोरोना महामारी से बचाव हेतु तीन लाख 83 हजार का सौंपा चेक।
जिलाधिकारी ने जताया आभार
चन्दौली/ (कोविड-19) कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा भारत जूझ रहा है भारत के नागरिकों द्वारा बहुत बहादुरी से महामारी का मुकाबला भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक टीम जिले को इस महामारी से बचाने में लगी है और उसी का नतीजा है आज भी चंदौली जिले में एक भी करोना पॉजिटिव केस नहीं है। और साथ-साथ पूरा प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी गरीब या दैनिक मजदूर को खाने-पीने की कठिनाई न हो उसके लिए चंदौली प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्था द्वारा उन्हें राशन एवं खाद्य सामग्री निशुल्क बांटी जा रही है। इस क्रम में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, चंदौली के एजेंसी मालिकों के द्वारा जिला पूर्ति निरीक्षक के उपस्थिति में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख 10 हजार आठ सौ रुपये (₹110800) की सहायता राशि का चेक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष शिव सिंह एवं अमन सिंह ने सौंपा। साथ ही जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि इस महामारी में हम लोग अभी आगे और मदद करने के लिए तैयार रहेगें। एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि मा0 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मिलने वाले फ्री में तीन सिलेंडर का वितरण भी पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे जनपद में कराया जा रहा है। साथ ही जय मां वैष्णो इंटरप्राइजेज स्टेशन रोड, सैयदराजा आलोक गुप्ता, विकास गुप्ता ने जिलाधिकारी को एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में दिया। कमालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर राम गुप्ता ने 21 हजार व श्लोका देवी पत्नी स्व0 श्यामा सिंह निवासी सबल जलालपुर ने 51 हजार रुपये, कुल 72 हजार रुपये का चेक व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने पीएम केयर फण्ड में डीएम को चेक दिया। व्यापार मंडल के द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चिकित्सक व पुलिसकर्मी दिन रात लगे हुए है। पीएम मोदी ने इस वैश्विक महामारी (कोविड 19)के पीड़ितों, जरूरी सामानों व उसमें लगे लोगों के मदद के लिए पीएम केयर में मदद करने का आह्वान किया था।
रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी एस मिश्रा के साथ सेमरा कटेशर स्थित अग्रवाल फॉडर इंडस्ट्रीज़ (पशु आहार एवं चावल निर्माता ) कृतार्थ अग्रवाल एवं कुशाग्र अग्रवाल के तरफ से डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमरजेंसी फंड में रू50,000/- का सहायता राशि जिलाधिकारी को कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु प्रदान किया गया। साथ ही ग्राम बिछिया खुर्द के समस्त ग्रामवासियों द्वारा देश और प्रदेश के कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु रु0 51000 में से ₹26 हजार पीएम केयर फण्ड में, पच्चीस हजार रुपये मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में जिलाधिकारी को चेक सौंपा गया। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा 15 क्विंटल चावल (खाद्यान्न) भी प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होनें कहा कि आपके संपर्क में ऐसे व्यक्ति जो लोग अभी तक आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड नही किये है वे तत्काल डाउनलोड कर लें रजिस्टेशन के दौरान उसमें पूछी जाने वाली सूचनाओं को सही भरकर उसे सबमिट करे। आरोग्य सेतु ऐप सभी लोगों के परिवारजनों के लिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। लाॅक डाउन का पूरी तरह पालन करे, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें समय-समय पर साबुन से हाथ धोये मास्क या तौलिया का प्रयोग करें। घरों में रहे, सुरक्षित रहें।

0 Comments