Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ाई जा रहीं हैं धज्जियां-बैंक के बाहर लगी भीड़

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)

चकिया| पूरा विश्व कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। यह लाईलाज वायरस भारतवर्ष में भी अपना पैर पसार चुका है,दिन प्रतिदिन वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है,विश्व के सभी मेडिकल साइंस के डॉक्टर और वैज्ञानिक अब तक इस वायरस को निष्क्रिय करने की दवा विकसित नहीं कर पाएं हैं।जिस कारण हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा करते हुए जान है तो जहान हैं का मन्त्र देते हुए भारत के समस्त नागरिकों से यह अपील किये थे कि आप लोग अपने अपने घर पर रहें,व्यक्तिगत साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें,एक दूसरे से एक मीटर की दूरी अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इस घोषणा के बाद देश के समस्त राज्यों में इस नियम को पालन करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत साफ सफाई ही आपको और हम सबको इस लाइलाज वायरस से बचा सकती है।
लेकिन चकिया क्षेत्र के तिलौरी ग्राम में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक शाखा सोनहुल पर लोगों का ऐसा जमावड़ा देखने को मिला जिससे साफ जाहिर होता है कि बैंक के प्रबन्धन और वहां पर लगे सुरक्षा गार्ड का इस ओर कोई ध्यान नहीं है और न ही प्रशासन का ध्यान आकृष्ट हुआ।कही ऐसा न हो कि यह भीड़ आम जनमानस के लिए घातक सिद्ध हो जाय।
आसपास के लोग भी इस अव्यवस्था से काफी नाराजगी जताई है क्योंकि इस बैंक में आसपास के लगभग कई गांवों के लोग अपना पैसा निकालने के लिए आते हैं जिनकी संख्या सैकड़ों में हो जाती है और बैंक के ग्राहक बैंक से सटे गांव में भी चक्रमण करते रहते हैं क्योंकि बैंक के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे अफरातफरी का महौल हो जाता है।गांव के लोगों ने इस अव्यवस्था पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments