Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉक डाउन में पुलिस अधीक्षक चंदौली के सहयोग से पहुंची दवा



चंदौली/शहाबगंज  जहां पूरा देश करोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वही चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के द्वारा पूरे जनपद में सहायता पहुंचाने का बीड़ा उठाया हुआ है इसी के तहत जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी संजय कुमार भारती के द्वारा पुलिस अधीक्षक चंदौली को ट्वीट कर बताया गया था कि उनकी दवा समाप्त हो गई है और लाक डाउन के दौरान दवा लेने के लिए जाने में वह असमर्थ है तथा उनके पास कोई साधन भी नहीं है जिससे कि वह मुगलसराय जाकर अपनी दवा ला सकें जैसे ही यह ट्वीट पुलिस अधीक्षक के ट्विटर अकाउंट पर किया गया तत्काल सहायता मुहैया कराते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली के द्वारा प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज को निर्देशित किया गया जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज के द्वारा अपने सिपाही रविशंकर को भेजकर संजय कुमार भारती की दवा मंगाई गई और उनके घर पर जा कर संजय को दिया गया  जिसकी सराहना पूरे क्षेत्र में जोरों शोरों से ब्याप्त रही  वही संजय कुमार भारती के द्वारा चंदौली पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद देते हुए शहाबगंज प्रभारी निरीक्षक की सराहना किया गया और कहा गया इस संकट की घड़ी में मेरी जो पुलिश बिभाग ने यह मदद किया गया है वह आजीवन मुझे याद रहेगा और मैं इनका आभारी रहूंगा

Post a Comment

0 Comments