सतेंद्र कुमार (संवाददाता)
शहाबगंज |शहाबगंज थाना प्रभारी अवनीश राय ने कोरोना COVID-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए इस 21 दिन के लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के सहयोग से चार गाँव को लाक डाउन कर दिया है। गाँव के अन्दर जाने वाले सभी सम्पर्क मार्ग को बाँस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। जिससे न तो गाँव का आदमी बाहर जायेगा और ना ही बाहर का कोई भी आदमी गाँव मे आयेगा।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग पर किड़िहिरा, उदयपुरा,पड़रियां और केराडीह सहीत चार गांव को लॉक डाउन कर दिया है। थाना प्रभारी अवनीश राय ने कहा कि गांव के सभी ग्रामीण व प्रधान के सहयोग से गाँव को लॉक डाउन किया जा रहा है। कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से बचने का यह आसान तरीका है। गाँव का सम्पर्क मार्ग ही पुरी तरह से बन्द कर दिया जा रहा है। न कोई गाँव से बाहर जायेगा और ना ही कोई बाहरी व्यक्ति गाँव मे प्रवेश कर पायेगा। जिससे लोगों का सम्पर्क एक दूसरे से ना के बराबर होगा और बाहरी व्यक्ति का सम्पर्क भी गांव के किसी व्यक्ति से नहीं हो पाएगा यह लॉक डाउन एहतियात के तौर पर किया जा रहा है। गाँव के लोग भी थाना प्रभारी के इस कार्य शैली से राहत की साँस ली है।वहीं थाना प्रभारी अवनीश राय ने ग्रामीणों को हर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है |इस दौरान ग्राम प्रधानपति प्रतापनारायण सिंह, एस.आई.जेपी यादव,आनंद प्रजापति,जगदीश तिवारी, कांस्टेबल बृजराज यादव,राकेश यादव,रामप्रवेश यादव, पुलिसकर्मी और काशीविश्वनाथ, सत्येन्द्र कुमार,दिनेश,रविन्द्र,सन्दीप,आदि लोग मौजूद थे |

0 Comments