Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन से ठप पड़ा बुनकरों का कामकाज, कैसे भरें बिजली बिल


वाराणसी। बुनकरों की हालत खस्ता हाल है
 जहां एक तरफ देश में कोरोना  महामारी से हुए लॉकडाउन  के कारण बुनकरों की सारा कारोबार ठप पड़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ सरकार से मिलने वाली बिजली सब्सिडी भी उनके परेशानी का सबब बन रही है बुनकरों के आगे रोजी रोटी का बहुत बड़ा संकट गहरा गया है सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है बनारस में बुनकरों की बहुत बड़ी आबादी है जो अभी तक बुनकरों को पावर लूम पर बिजली सब्सिडी मिलती थी उनको कपड़ा बनाने में बहुत मदद मिलती थी वर्तमान में बिजली सब्सिडी हटाने को कुछ अकेले चल रही है ऐसे में अगर बिजली सब्सिडी सरकार हटा लेती है तो बुनकरों के सामने एक और चिंता का विषय है, चूंकि बुनकरों का कारोबार पूर्ण रूप से बिजली पर ही आधारित है इसलिए अगर बिजली सब्सिडी सरकार के द्वारा हटाई गई तो बुनकरों के सामने एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी और वह अपने जीविका को चलाने में असमर्थ हो जाएंगे क्योंकि यह कारोबार ही उनका एकमात्र सहारा है जिस पर सरकार का ध्यान केंद्रित नहीं हो पा रहा ।  लॉकडाउन के कारण जहां सारे कल कारखाने पूर्ण रूप से सरकार के द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गए हैं इस कारण उन में कार्यरत लाखों मजदूर अपने घर को वापस हो चुके हैं एवं उनके पास कोई रोजी रोटी का माध्यम शेष नहीं है जोकि एक चिंता का विषय है इसी क्रम में वाराणसी में बुनकरों को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी हटाई जाने से उनका रोजगार पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा जिससे उनके जीवन यापन का जरिया भी खत्म हो जाएगा जिस पर की बुनकर समुदाय पूर्ण रूप से आश्रित हैं यह एक चिंता का विषय है जिस पर सरकार को अवश्य विचार विमर्श करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments