सत्येन्द्र कुमार (संवाददाता)
चकिया/चन्दौली| बेसिक शिक्षा परिषद में जनपद चन्दौली में कार्यरत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के हुए स्थानान्तरण में चकिया विकास खण्ड में नए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र यादव जी ने कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे और नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनको नए विकास खण्ड में कार्य करने के लिए अग्रिम बधाइयां दी गयी।
इस अवसर पर शिक्षक नेता अजय गुप्ता ने कहा कि आपके संरक्षण में चकिया विकास खण्ड ज्ञान की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शिक्षक आपके संरक्षण में अपने विद्यालय के बच्चों में ज्ञान का प्रकाश पुंज भरेंगे तथा शिक्षक की सभी समस्याओं को आप समझेंगे तथा दूर करेंगे और हम लोग अपने कार्यों के प्रति इमानदार होंगे।इस अवसर पर स्वागत करने वालो में अजय गुप्ता,इमरान अली,विवेक सिंह, राजेश यादव,अनिल यादव,रीता पाण्डेय,कैलाश प्रसाद,नरेन्द्र यादव,महेन्द्र मौर्य,गंगाधर गोपाल, जितेन्द्र तिवारी,कुवर कलाधर, चन्द प्रकाश गांधी,सदानंद दुबे, कनक कांति मिश्रा,अरुण प्रकाश तिवारी,उषा श्रीवास्तव,किरण कुशवाहा,आरती यादव,अनुपमा सिंह,दिनेश मौर्या,बाबूलाल,शैलेश गुप्ता,नरेश गुप्ता,राधेश्याम सोनकर व अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।

0 Comments