Ticker

6/recent/ticker-posts

चंदौली के इस गांव को कोरोना मरीज मिलने के कारण किया गया हाटस्पाट घोषित, पूरा गांव हुआ क्वारंटीन

इलिया। आज दिनांक 20/06/2020 को इलिया थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में कोरोना के मरीज मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया ।  मरीज के संपर्क में आए आधा दर्जन लोगों को जांच के लिए शनिवार को जिला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं मनकपड़ा गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया तथा गांव को बांस बल्ली लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया गया है।                               मनकपड़ा गांव निवासी आशुतोष 22 वर्ष बीते 5 जून को मुंबई से घर लौटा था। चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सैंपल के दौरान पहली बार जांच नेगेटिव आई थी। मगर बुखार जुकाम की शिकायत पर 17 जून को चिकित्सकीय टीम पुनः जांच के लिए युवक का स्वैब नमूना लेकर जांच हेतु बीएचयू लैब भेजा गया। 19 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आया।मुम्बई से आए आशुतोष को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शनिवार को गाँव मे प्रशासनिक अमला चिकित्सीय टीम के साथ पहुचा तो पूरे गाँव मे हड़कम्प मच गया।जिला पंचायत राज अधिकारी  ब्रह्मचारी दूबे ने ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए घरों में रहने का निर्देश दिया । पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम  ने संक्रमित व्यक्ति के संम्पर्क मे आए दर्जन लोगों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। जहाॅ इन लोगो का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया साथ ही युवक के घर सहित गांव की गलियों को सेनिटाइज किया गयाऔर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। तथा बांस बल्ली लगाकर पूरे गांव को सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि जांच के उपरांत सभी को 14 दिनो तक होम क्वॉर्रंटाइन किया गया है ताकि संक्रमण दूसरों में ना फैल सके।

Post a Comment

0 Comments