Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्र में मृत कौआ मिलने से लोगों में मची सनसनी

सैयदराजा/चन्दौली। लोक मीडिया।इस समय पूरे देश मे बर्ड फ्लू की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।कई जगह पक्षी मृत अवस्था में भी पाए गए है,पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।ताजा मामला शनिवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव में एक मृत कौवा मिलने से लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कौवे के पोस्टमार्टम की मांग करने लगे।दरसअल लोग इस समय बर्ड फ्लू की आशंका से भयभीत है। शनिवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गाँव में सुबह टहलने निकले लोगों ने नहर किनारे एक मृत कौवे को देखा। इस समय बर्ड फ्लू की खबर चर्चा में होने की वजह से लोग डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी और कौवे की पोस्टमार्टम की माँग करने लगे।सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दिया।इस संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले की जानकारी सी0एम0ओ0 सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है। कौवे के जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments