उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यदि आप भी इन चुनावों में दावेदारी करने वाले हों तो उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइंस ध्यान से जरूर पढ़ लें अन्यथा कहीं ये आप पर भारी न पड़ जाए -
आयोग के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश-
प्रत्याशी किसी भी पूर्व या वर्तमान सांसद/विधायक, पूर्व या वर्तमान मंत्री, ब्लॉक प्रमुख आदि को अपना एजेंट नहीं बना सकता है।
बिना अनुमति लिए चुनाव प्रचार में किसी भी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
प्रचार के दौरान आपत्तिजनक शब्दों के लिखित या मौखिक प्रयोग पर सख्त मनाही।
किसी मतदाता को मतदान करने या उससे न करने के लिए दबाव बनाना, या लालच देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। शिकायत हुई तो जांच और कार्रवाई होगी। जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा जा सकता है।
किसी अन्य को जबरन चुनाव में खड़ा भी नहीं किया जा सकता। चुनाव लड़ने का फैसला हर प्रत्याशी का व्यक्तिगत और स्वेच्छा से होना चाहिए।
दूसरे प्रत्याशी के व्यक्तिगत चरित्र पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
लोक मीडिया दैनिक – एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल लोक मीडिया दैनिक एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी समाचार पोर्टल है, जो देश-विदेश की ताज़ा खबरों को सरल, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, तकनीक और जनसरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित करता है। इसका उद्देश्य जनता की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और उन मुद्दों को सामने लाना है जो आम लोगों के जीवन से जुड़े हैं। लोक मीडिया दैनिक पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए तथ्यों पर आधारित खबरें प्रस्तुत करने में विश्वास रखता है।
0 Comments