Ticker

6/recent/ticker-posts

रेल फ्रेट कॉरिडोर द्वारा अधिग्रहित जमीन पर मकानों को जेसीबी द्वारा किया गया जमींदोज

सैयदराजा/चन्दौली। लोक मीडिया।क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रांसिंग के उत्तर तरफ रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि को सदर एस0डी0एम0 विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ बुधवार को रेल फ्रेट कॉरिडोर के कार्य के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को गृह स्वामियों के भवनों से कब्जा हटाने के लिए पहुँचे।इस दौरान दो जेसीबी की सहायता से खड़े मकानों को जमींदोज़ करने का कार्य किया गया।इसके पहले रेलवे लाइन के किनारे के रेल फ्रेट कॉरिडोर द्वारा अधिग्रहित मकानों का गिराने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया था।लेकिन बुधवार को सड़क के किनारे के दोनों तरफ पड़ने वाले मकानों को हटाने तथा आवागमन को अवरुद्ध करने के लिए इतनी ज्यादा फोर्स लगाने की आवश्यकता पड़ी।आपको बताते चले कि बाजार के मुख्य मार्ग में होने के कारण लोगों को आवागमन में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस रास्ते से उस समय आवागमन शुरू हो पाया जब तक गिरे हुए मकानों का मलबा रोड से नहीं हटाया गया।और बताते चले कि रेल फ्रेट कॉरिडोर द्वारा अधिग्रहित मकानों के स्वामियों ने पिछले दिनों जेसीबी की सहायता से मकान गिराने पहुँचे डीएफसीसी के कर्मी को गृह स्वामियों के विरोध का झेलना पड़ा था।गृहस्वामियों ने एस0डी0एम0 सदर से घरों में सामान होने और परिवार के रहने का प्रबंध न होने का हवाला देते हुए महीने भर का समय माँगा था लेकिन इस पर एस0डी0एम0 सदर ने उन्हें घरों को खाली करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था।लगभग दो हफ्ते बाद रेल फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन को हटाने के लिए सदर एस0डी0एम0 के नेतृत्व में भारी फोर्स जिसमें सदर क्षेत्राधिकारी,नौगढ़ क्षेत्राधिकारी, छः थानों की पुलिस,आर0पी0एफ0,जी0आर0पी0,पी0ए0सी0 रेल फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments